बाड़ेबंदी में व्यस्त सरकार : भगवान भरोसे प्रसूताओं की जान, जूली ने कहा- सरकार ने नहीं उठाए प्रभावी कदम
मुख्यमंत्री ने किसी प्रभावित अस्पताल का दौरा तक नहीं किया
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त है, जबकि अस्पतालों में अव्यवस्थाओं से प्रसूताओं की मौत हो रही है। बूंदी जनाना अस्पताल से कोटा रेफर दो प्रसूताओं की निजी अस्पताल में मौत का मामला सामने आया। जूली ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।
जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक बाड़ेबंदी और पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग में व्यस्त है, जबकि सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के कारण प्रसूताओं की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं।
दो दिन पूर्व बूंदी के जनाना अस्पताल में सीजेरियन प्रसव के बाद गंभीर हालत में कोटा रेफर की गईं दो प्रसूताओं की निजी अस्पताल में मौत हो गई। कुछ महीनों में प्रदेशभर से प्रसूताओं की मौत की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मुख्यमंत्री ने किसी प्रभावित अस्पताल का दौरा तक नहीं किया।
Tags: government
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 10:59:54
कर चोरी और फर्जी आईटीसी पर वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई जारी है। 15 से 17 सितंबर तक जयपुर, भीलवाड़ा,...

Comment List