संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

पर्यटन, कला-साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की।

जयपुर। पर्यटन, कला-साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग, देवस्थान विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC), जवाहर कला केन्द्र तथा आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई।

शासन सचिव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान और शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने परिवादियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जयपुर के महेश अग्रवाल और पुराण सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आवेदन स्वीकार नहीं होने की समस्या बताई। इस पर शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों परिवादियों को दूरभाष पर सूचना दी जाए। संपर्क पोर्टल के अनुसार देवस्थान विभाग के 2250 में से 2117, पर्यटन विभाग के 299 में से 287 तथा RTDC, जवाहर कला केन्द्र और आमेर विकास प्राधिकरण के सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में पुराने तरीकों पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में पुराने तरीकों पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'कलम और कवच' संवाद में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा...
एसओजी की बड़ी कार्रवाई : ₹15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में बैठाता था डमी अभ्यर्थी
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात : अमेरिका-चीन संबंधों में 'नये दौर' का संकेत, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
बैंकिंग, धातु और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी: प्रमुख सूचकांकों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, तीन बच्चे घायल
संपर्क हेल्पलाइन पर शासन सचिव का सख्त संदेश, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जहां-जहां भाजपा की सरकार, वहां अपराध और गैंगस्टरवाद का बढ़ा संकट : मान सरकार ने गैंगस्टर नेटवर्क पर कसी नकेल, चीमा बोले- अपराध दर में दिल्ली सबसे ऊपर