सरकार करेगी वन क्षेत्र और जानवरों की सुरक्षा मजबूत: पांच रेस्क्यू वाहनों और 460 मोटरसाइकिलों को दिखाई हरी झंडी

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस: राजस्थान में हरित नवाचार और सुरक्षा की नई पहल

सरकार करेगी वन क्षेत्र और जानवरों की सुरक्षा मजबूत: पांच रेस्क्यू वाहनों और 460 मोटरसाइकिलों को दिखाई हरी झंडी

जयपुर में वन मंत्री संजय शर्मा ने 'फॉरेस्ट्स एंड इकोनॉमिक्स' थीम पर वन्यजीवों के लिए 5 रेस्क्यू वाहन और 460 मोटरसाइकिलें रवाना कीं। शाहपुरा में अटल वन का उद्घाटन और ₹30 करोड़ की लागत से 20 प्रे-बेस आॅगमेंटेशन सेंटर की शुरुआत हुई। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राजीविका के साथ एमओयू और डिजिटल प्लेटफॉर्म 'डिजीवन' भी लॉन्च किया गया।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को फॉरेस्ट्स एंड इकोनॉमिक्स थीम पर आरआईसी के सभागार में हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री की ओर से कई महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में वन्यजीवों के लिए पांच रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। वन क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 460 मोटरसाइकिलों को भी रवाना किया गया। इस अवसर पर जयपुर के शाहपुरा तहसील में विकसित अटल वन का उद्घाटन भी किया। लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस वन में इंटरप्रिटेशन सेंटर, वॉकिंग ट्रेल, वॉच टावर, सोलर फेसिंग तथा जैव विविधता संरक्षण से जुड़े अनेक नवाचार शामिल हैं। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन हुआ। वनमित्रों को पेट्रोलिंग किट भी वितरित की गई। 

जलवायु परिवर्तन को लेकर समझौता

जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन परियोजना के अंतर्गत राजीविका के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। वन प्रबंधन में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देते हुए डिजीवन डिजिटल प्लेटफॉर्म के नए मॉड्यूल को भी लाइव किया गया, जिससे वन्यजीव आवास निगरानी एवं कार्बन क्रेडिट प्रबंधन में सहायता मिलेगी। राजस्थान राज्य पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण की नई वेबसाइट का लोकार्पण भी हुआ। 

20 प्रे-बेस ऑगमेंटेशन सेंटर का उद्घाटन 

Read More बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित

वन्यजीव संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 30 करोड़ की लागत से कोटा, बारां, पाली, सिरोही, चुरू, मुकुंदरा तथा अजमेर के प्रोटेक्टेड क्षेत्र में 20 प्रे-बेस ऑगमेंटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। साथ ही 6 वन चौकियों, 2 बैरकों एवं 1 क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय तथा 7 नई नर्सरियों का भी लोकार्पण की गया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन आनन्द कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

Read More ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान