गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि, सत्य-अहिंसा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान

स्कूली छात्राओं ने रामधुन की दी प्रस्तुति

गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि, सत्य-अहिंसा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
शास्त्री जयंती पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। छात्राओं ने रामधुन प्रस्तुत की। राज्यपाल ने सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका स्मरण किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रामधुन की प्रस्तुति दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रामधुन एवं भक्ति संगीत का श्रवण किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री की छवि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के आदर्श जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शास्त्री जी की ईमानदारी, नैतिकता और सादगी को भी जन-जन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राज्यपाल ने इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Tags: governor

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग  आरक्षण महिलाओं का, प्रचार की कमान साहब के हाथ : चुनावों की तारीख तय नहीं, फिर भी गांवों में पंचायत चुनाव का चढ़ा रंग 
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर गांवों में प्रचार तेज। आरक्षण की लॉटरी के बाद कई सीटों पर महिला प्रत्याशी...
गांधी के विचारों की आधुनिक प्रासंगिकता
आप का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : हिरासत में सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
गांधी जयंती पर राहुल- खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया को दिखाया मानवता, करुणा और शांति का मार्ग
पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बहादुरी की सराहना कर कहा- देश को आप पर गर्व
व्यापारियों का बड़ा फैसला: आज देश भर में मनाया जा रहा 'नो यूपीआई डे', MDR शुल्क हटाने की मांग
दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर