विद्यालय की छत गिरने से हादसा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की

विद्यालय की छत गिरने से हादसा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

विद्यालय की छत गिरने से हादसा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

जयपुर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस दुखद घटना पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःखद समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है तथा घटना की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

Tags: governor

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग