राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 

भारतीय संस्कृति के भी बहुत बड़े पोषक थे

राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 

हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें महान शासक बताया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया और प्रगतिशील प्रशासन दिया। राज्यपाल ने उनकी छापामार युद्ध शैली और भारतीय संस्कृति के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

जयपुर। राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति में रचे-बसे ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया। मराठा साम्राज्य में छत्रपति के रूप में मान्य शिवाजी  महाराज ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया।

राज्यपाल ने शिवाजी महाराज के रण कौशल के अंतर्गत छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज महान शासक ही नहीं थे, भारतीय संस्कृति के भी बहुत बड़े पोषक थे। उन्होंने जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ