1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का आह्वान, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए की सहयोग की अपील
पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकड़े एकत्रित
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 1-15 मई 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने की अपील। 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाएंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवास व सुविधाओं का डेटा जुटेगा। जनगणना केवल गिनती नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों से विकास योजनाओं का आधार।
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे़ एकत्रित होंगे। राज्यपाल बागडे ने कहा कि ह्यजनगणनाह्य का अर्थ लोगों की गिनती भर नहीं है।
‘जनगणना‘ का अर्थ है- शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात, और जातिगत आंकड़ो के आधार पर राष्ट्र का सामाजिक दस्तावेज तैयार करना। इसी से भारत में जन-जन के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और बेहतरीन नीतियों को लागू किया जा सकेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
31 May 2026 16:03:48
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश...

Comment List