महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दी शुभकामनाएं, वीरता और मेवाड़ स्वतंत्रता संघर्ष को बताया ऐतिहासिक प्रेरणा

समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान

महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दी शुभकामनाएं, वीरता और मेवाड़ स्वतंत्रता संघर्ष को बताया ऐतिहासिक प्रेरणा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराणा प्रताप जयंती पर बधाई देते हुए उन्हें स्मरण किया। हल्दीघाटी और दिवेर युद्ध में महाराणा प्रताप की वीरता व साहस को प्रेरणादायक बताया। बागडे ने कहा कि प्रताप का संघर्ष मेवाड़ की स्वतंत्रता और स्वाभिमान से जुड़ा था।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराणा प्रताप जयन्ती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने महाराणा प्रताप जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध निर्णायक था। इसमें महाराणा प्रताप ने अदम्य साहस दिखाते हुए मुग़लों को भयभीत ही नहीं किया उन्हें मेवाड़ से खदेड़ा था। बाद में सुनियोजित दिवेर के युद्ध में उन्होंने अकबर की सेना पर विजय प्राप्त की और उन्हें आत्मसमर्पण करवाया।

बागडे ने कहा कि मेवाड़ की स्वतंत्रता के लिए किया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का संघर्ष  मातृभूमि के स्वाभिमान से जुड़ा था। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से सतत संघर्ष किया, पर कभी हार नहीं मानी। राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

 

 

Read More अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर

Post Comment

Comment List

Latest News

मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके बाद पात्र परिवार राज्य से बाहर स्थित...
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर