गोविंद देवजी मंदिर : सर्दी का मौसम शुरू, अब देर से उठेंगे ठाकुरजी ; मंगला दर्शन भी होंगे मात्र पंद्रह मिनिट

मंदिर प्रबंधन ने सात नवम्बर से 11 फरवरी तक का कैलेंडर जारी किया

गोविंद देवजी मंदिर : सर्दी का मौसम शुरू, अब देर से उठेंगे ठाकुरजी ; मंगला दर्शन भी होंगे मात्र पंद्रह मिनिट

सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ अब आराध्य देव गोविंद देवजी थोड़े देर से उठेंगे। अभी उनके उठने का समय सुबह चार बजे है और वे साढ़े पांच बजे तक यानी पूरे डेढ़ घंटे भक्तों को दर्शन दे रहे हैं, लेकिन अब ठाकुरजी सुबह पांच बजे यानी एक घंटे देरी से उठेंगे। उनके मंगला दर्शन भी मात्र पंद्रह मिनिट होंगे। हालांकि रविवार और एकादशी तथा विशेष उत्सव के दिन वे ज्यादा देर तक दर्शन देंगे।

जयपुर। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ अब आराध्य देव गोविंद देवजी थोड़े देर से उठेंगे। अभी उनके उठने का समय सुबह चार बजे है और वे साढ़े पांच बजे तक यानी पूरे डेढ़ घंटे भक्तों को दर्शन दे रहे हैं, लेकिन अब ठाकुरजी सुबह पांच बजे यानी एक घंटे देरी से उठेंगे। उनके मंगला दर्शन भी मात्र पंद्रह मिनिट होंगे। हालांकि रविवार और एकादशी तथा विशेष उत्सव के दिन वे ज्यादा देर तक दर्शन देंगे। मंदिर प्रबंधन ने सात नवम्बर से 11 फरवरी तक का कैलेंडर जारी कर दिया है। 

यह रहेगा झांकियों का समय 
मंगला झांकी प्रात: 5 से 5:15 बजे तक, धूप झांकी प्रात: 7:45 से 9 बजे तक, शृंगार झांकी प्रात: 9:30 से 10:15 बजे तक, राजभोग झांकी प्रात: 10:45 से 11:15 बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 5 से 5:15 बजे तक, संध्या झांकी शाम 5:45 से 6:45 बजे तक और शयन झांकी रात्रि 8 से 8:15 बजे तक रहेगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि प्रत्येक रविवार एवं एकादशी के दिन विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी। जिसमें मंगला झांकी प्रात: 4.30 से 5:15 बजे तक, धूप झांकी प्रात: 7:30 से 9 बजे तक, ग्वाल झांकी शाम 4:45 से 5:15 बजे तक तथा शयन झांकी रात्रि 7:45 से 8:15 बजे तक होगी। परिस्थितियों के अनुसार समय परिवर्तन संभव रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू
यात्रियों-चालकों संवाद सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने ऑटो-टैक्सी चालकों के...
बम की धमकी देने वाले नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो रही सरकार : मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री स्वयं लें संज्ञान
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  
आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी
सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ