गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला : कहा- भाजपा संरक्षण में पेपर लीक माफिया सक्रिय, परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हुई
आज देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं
गोविन्द डोटासरा ने नीट-2026 परीक्षा रद्द होने पर सरकार और पेपर लीक माफियाओं की सांठगांठ का आरोप। लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़। डोटासरा ने मांग की कि Central Bureau of Investigation निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाए।
जयपुर। नीट परीक्षा निरस्त होने के मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा और पेपरलीक माफियाओं की सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने कहा है कि नीट-2026 परीक्षा रद्द होना सिर्फ एक परीक्षा का निरस्त होना नहीं है, यह केंद्र सरकार लीक व्यवस्था एवं भाजपा सरकार और पेपर लीक माफियाओं की सांठगांठ का पर्दाफाश होना है।
राजस्थान में भाजपा के संरक्षण में पेपर लीक माफियाओं ने लाखों युवाओं की मेहनत, वर्षों की तैयारी और उनके सपनों को खुलेआम बाजार में बेच दिया और सरकार तमाशा देखती रही। केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्यों में आज देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। एक के बाद एक पेपर लीक, भर्ती घोटाले और अब नीट जैसी परीक्षा का रद्द होना इस बात का सबूत है कि भाजपा राज में मेहनत नहीं, बल्कि पेपर लीक माफियाओं से सेटिंग और संरक्षण का खेल चल रहा है।
नीट पेपर लीक में भाजपा के कई प्रभावशाली लोगों के नकल माफियाओं से तार जुड़े होने के मामले सामने आ रहे हैं, देश उम्मीद करता है कि सीबीआई को निष्पक्ष जांच कर युवाओं के सपनों का सौदा करने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाएगी।

Comment List