गोविन्द डोटासरा ने राज्य सरकार पर बोला हमला : कहा- राजस्थान के किसानों पर 1.92 लाख करोड़ रुपए का कर्ज, सही कीमतें और राहत की मांग

कब फसल की सही कीमतें मिलेंगी? 

गोविन्द डोटासरा ने राज्य सरकार पर बोला हमला : कहा- राजस्थान के किसानों पर 1.92 लाख करोड़ रुपए का कर्ज, सही कीमतें और राहत की मांग

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों के कर्ज और फसल मुआवजे में नाकामी का आरोप राजस्थान में 1.92 लाख करोड़ और देशभर में 32.65 लाख करोड़ का कर्ज, भाजपा सरकार राहत नहीं दे रही। सही कीमत, मुआवजा और कर्ज माफी की मांग।

जयपुर। किसानों से जुड़े मुद्दों पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान समेत देशभर के किसान कर्ज के बोझ में डूब रहे हैं, लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा सरकार आंखें मूंदकर बैठी है। प्रदेश के किसानों पर 1.92 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, और देशभर में ये आंकड़ा 32.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार कह रही है कि कर्ज माफी की कोई योजना नहीं है। ये सिर्फ मोदी सरकार की नाकामी नहीं, किसानों के साथ खुला विश्वासघात और छल है। 2014 से लेकर आज तक केंद्र ने किसानों से सिर्फ झूठ और जुमलेबाजी की है। जबकि सच्चाई ये है कि फ़सल सही दाम नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज में डूब रहे हैं, 6 घंटे बिजली व पर्याप्त पानी के लिए तरस रहे हैं, खाद-बीज के लिए लाइनों में पिस रहे हैं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लूट रहे हैं, और मुआवजे के लिए भटक रहे हैं।

राजस्थान देश में कर्ज के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गया है, लेकिन भाजपा सरकार के पास राहत का एक भी ठोस प्लान नहीं है। आखिर कब तक किसानों को यूं ही मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा? देश की जनता को याद है, जब कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों के साथ न्याय हुआ। फर्क बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस राहत देती है, और भाजपा धोखा देती है। देश का किसान पूछ रहा है कि आखिर कब जुमलों और कर्ज से मुक्ति मिलेगी? कब फसल की सही कीमतें मिलेंगी? कब भाजपा का धोखा खत्म होगा? कब किसान को उसका हक मिलेगा?

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का एम्स में...
कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार 
यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा