पीसीसी में गोविंद डोटासरा ने फहराया तिरंगा, कहा- संविधान से खिलवाड़ करने वाली ताकतों के साथ लड़ रही है कांग्रेस

सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा से लड़ना है

पीसीसी में गोविंद डोटासरा ने फहराया तिरंगा, कहा- संविधान से खिलवाड़ करने वाली ताकतों के साथ लड़ रही है कांग्रेस

नेहरू जेल गए। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दे दिया। उन्हें तो इस तरह की बातें करने का अधिकार ही नहीं है। 

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने पीसीसी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। समारोह में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पार्टी पदाधिकारी, कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। झंडारोहण के बाद डोटासरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में संविधान से खिलवाड़ करने वाली ताकतों के साथ लड़ रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा से लड़ना है और आम लोगों के हित में जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक पहुंचानी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड के कांग्रेस और डोटासरा को लेकर दिए बयान पर डोटासरा ने कहा कि नए नवेले राठौड को पता ही नहीं है कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए किस तरह संघर्ष किया। नेहरू जेल गए। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दे दिया। उन्हें तो इस तरह की बातें करने का अधिकार ही नहीं है। 

भाजपा नेताओं को मोदी को खुश करने की मजबूरी है। देश की आजादी से लेकर स्वर्णिम भारत का सपना देखने में कांग्रेस की त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी शामिल है। राठौड़ पहले यहस्पष्ट करें कि वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान से सहमत हैं क्या, जिसमें उन्होंने कहा कि असली आजादी तो राम मंदिर बनने के बाद मिली है। अगर वे सहमति रखते हैं, तो इससे बड़ी बुरी बात नहीं हो सकती। भाजपा और आरएसएस के नेताओं के पास जनता को बरगलाने के अलावा कोई काम नहीं है। भाजपा में तो एक सामान्य कार्यकर्ता ही कह रहा है कि मदन राठौड की चल नही रही। अधिकारी उनकी डिजायर तक को अहमियत नहीं देते।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 14 मार्च को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना बगरू में जनसुनवाई। बगरू,...
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी
असर खबर का - धरतीपुत्रों का इंतजार समाप्त, 25 से होगी फसलों की खरीद
LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस
मंडियों और यार्डों का तेजी से होगा विकास : मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति का किया अनुमोदन, 20 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की जाएगी
साठ दिन में मुकदमा तय नहीं होने के आधार पर स्वत: जमानत पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज