गोविंद डोटासरा ने केन्द्र पर साधा निशाना : अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है किसान, हठधर्मिता छोड़कर उनसे बातचीत करें सरकार

सरकार किसानों से वार्ता करने की बजाय अपने हठीला रवैया पर अड़ी है

गोविंद डोटासरा ने केन्द्र पर साधा निशाना : अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है किसान, हठधर्मिता छोड़कर उनसे बातचीत करें सरकार

डल्लेवाल की स्थिति बेहद गंभीर है, लेकिन अहंकार में चूर मोदी सरकार किसानों से वार्ता करने की बजाय अपने हठीला रवैया पर अड़ी है। 

जयपुर। किसान आंदोलन के तहत किसान नेता जगजीत सिंह के 53 दिन से आमरण अनशन पर बैठने के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी के कानूनी श्रेणी की मांग को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 53 दिन से आमरण अनशन पर हैं। डल्लेवाल की स्थिति बेहद गंभीर है, लेकिन अहंकार में चूर मोदी सरकार किसानों से वार्ता करने की बजाय अपने हठीला रवैया पर अड़ी है। 

किसान आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं और सैकड़ों किसान अपने अधिकारों के लिए डल्लेवाल की राह पर ठंड में अनशन पर बैठे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करता हूं कि हठधर्मिता छोड़कर देश के अन्नदाता की आवाज सुनिए एवं उनसे वार्ता कीजिए। देश का अन्नदाता अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार को अपना हठीला रवैया छोड़कर हाथ आगे बढ़ाना चाहिए।

Tags: dotasara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त। दो गिरफ्तार। डीसीपी साउथ राजर्षिराज...
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर
गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा