ग्राम विकास चौपाल बनी चुनिंदा लोगों की चौपाल : अशोक गहलोत ने कहा- सरकार छवि चमकाने में जुटी

योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

ग्राम विकास चौपाल बनी चुनिंदा लोगों की चौपाल : अशोक गहलोत ने कहा- सरकार छवि चमकाने में जुटी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्राम विकास चौपाल और विकास रथ योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि चौपालें जनसमस्याओं के समाधान के बजाए छवि सुधार अभियान बन गई। केवल चुनिंदा लोगों को बुलाया जा रहा।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर राज्य सरकार की ग्राम विकास चौपाल‌ और ग्राम विकास रथ योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ग्राम विकास चौपाल ग्रामीण समस्याओं का फीडबैक लेने और उनके समाधान का अच्छा अवसर हो सकती थी, लेकिन सरकार ने इसे केवल अपनी छवि चमकाने का अभियान बना दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चौपालों में सभी ग्रामीणों को आमंत्रित कर उनकी समस्याएं सुनने के बजाए केवल भाजपा कार्यकर्ताओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया जा रहा है, ताकि सरकार को आलोचना का सामना न करना पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार के लोग आलोचना सुनने और जनता की वास्तविक समस्याओं से रूबरू होने से बच रहे हैं। इसी कारण ग्राम विकास चौपाल अब चुनिंदा लोगों की चौपाल बनकर रह गई है। गहलोत ने ग्राम विकास रथ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह रथ केवल मजाक का पात्र बनकर रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने ढाई वर्षों में ऐसा कोई बड़ा कार्य नहीं किया, जिससे प्रदेश की जनता को व्यापक स्तर पर लाभ मिला हो, जबकि विकास रथ रवाना कर दिए गए, जिनका गांवों में विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर तथा अब विकास रथ जैसे अभियान लगातार विफल साबित हो रहे हैं। गहलोत ने भाजपा सरकार को जनहित में आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए पूछा कि ऐसी स्थिति आखिर क्यों उत्पन्न हो रही है?

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन