अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष टी. आर. मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित
अरावली सभागृह में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई। महाप्रबंधक अमिताभ मुख्य अतिथि। बीएल बैरवा ने अध्यक्षता की। सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत। उत्कृष्ट कलाकारों को 51 हजार व 11 हजार रुपए पुरस्कार घोषित।
जयपुर। ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल व मुख्यालय की ओर से को अरावली सभागृह, गणपति नगर रेलवे कॉलोनी, जयपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135 वां जयंती समारोह उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा ने की एवं मंडल रेल प्रबंधक रवि कुमार जैन व एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष टी. आर. मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
समारोह के दौरान पार्वती वर्मा व उनकी टीम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं महात्मा ज्योतिराव फुले व बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर एक मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों व नाटक के कलाकारों के बेहतर प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक महोदय ने इक्यावन हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा भी की तथा एसोसिएशन की जोनल कार्यकारिणी की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्यारह-ग्यारह हज़ार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की। राम सिंह राष्ट्रीय ऑडिटर व ज़ोनल अतिरिक्त सचिव, विनोद कुमार मीना जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व मंडल सचिव, घासी राम नरेडिया जोनल कोषाध्यक्ष, राम बाबू लाल गौतम जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष, खेम राज मीना मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, रामू लाल बैरवा मंडल कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह मुख्यालय शाखा सचिव, रामधन मीना मुख्यालय शाखा कोषाध्यक्ष व जयपुर मंडल की शाखाओं के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का साफा पहनाकर, शॉल, बुके व् मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया।

Comment List