गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

जाहरवीर गोगामेड़ी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
गोगा नवमी के पावन अवसर पर जयपुर के जाहरवीर गोगामेड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बाबा जाहरवीर गोगाजी का भव्य श्रृंगार कर मंदिर परिसर को सजाया गया। भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक दाल-बाटी व चूरमा का प्रसाद ग्रहण किया तथा क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।

जयपुर। गोगा नवमी के अवसर पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी के मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बाबा जाहरवीर गोगाजी का भव्य श्रंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन के दौरान बाबा को पारंपरिक रूप से चूरमा और दाल-बाटी का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने श्रद्धा के साथ प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान पूरे परिसर में जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी मुकेश विजय भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा जाहरवीर गोगाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी जीत की कामना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव
जयपुर के प्रख्यात गजल गायक रंजीत राजवाड़ा ने ब्रिटेन में 14 दिवसीय टूर के दौरान लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी...
खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं
पंजाब के ‘रण’ में राजस्थान के दो योद्धा आमने-सामने: बघेल को असम, सुरजेवाला को गुजरात, भगत को छत्तीसगढ़, प्रसाद को महाराष्टÑ और मोहन को आंध्रप्रदेश का सौपा प्रभार
सागर में जहरीली शराब से 9 मौतों के बाद बड़ा खुलासा, यूपी कनेक्शन सामने आया; नकली बोतलों पर लगाते थे फर्जी क्यूआर कोड
जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि
पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा
गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी