मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

टॉप-22 फाइनलिस्ट की आधिकारिक घोषणा की गई

मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित “मिसेज राजस्थान 2026” का ग्रैंड सफारी में टैलेंट राउंड के साथ आगाज। पहले दिन प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और टॉप-22 फाइनलिस्ट घोषित। कैटवॉक व ग्रूमिंग वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण। कोरियोग्राफर शाहरुख खान व पवन गोयल ने सत्र लिए।

जयपुर। फ्यूजन ग्रुप की ओर से आयोजित ब्यूटी पेजेंटमिसेज राजस्थान 2026” का रंगारंग आगाज ग्रैंड सफारी में टैलेंट राउंड के साथ हुआ। पहले दिन प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों और जूरी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान टॉप-22 फाइनलिस्ट की आधिकारिक घोषणा भी की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों को ग्रूमिंग और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विशेष सत्र दिए गए। मिसेज राजस्थान के आधिकारिक कोरियोग्राफर Shahrukh Khan ने कैटवॉक कार्यशाला में प्रतिभागियों कोहाउ टू पोजऔरहाउ टू वॉकके टिप्स दिए।

 

वहीं, समाजसेवी और मोटिवेशनल स्पीकर पवन गोयल ने आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व निखारने पर विशेष कार्यशाला आयोजित की। जूरी पैनल में एकता जैन, निधि शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन होटल ग्रैंड सफारी में फोटोजेनिक राउंड आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर वासु जैन प्रतिभागियों का फोटोशूट करेंगे, जबकि जस्सी छाबरा प्रतिभागियों को कॉकटेल लुक में प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा ने आयोजन को यादगार बना दिया।

 

Read More अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम भजनलाल का संदेश, कहा- योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित