अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-मदार रेलखंड में ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के कारण 9 और 10 अगस्त को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अजमेर-पुष्कर और पुष्कर-अजमेर रेलसेवा रद्द रहेगी, जबकि जयपुर-मारवाड़, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी और चंडीगढ़-अजमेर सहित कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। अमृतसर-अजमेर ट्रेन भी आंशिक रूप से रद्द।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर अजमेर-मदार खंड के मध्य समपार फाटक संख्या 44 पर ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अजमेर-पुष्कर रेलसेवा और पुष्कर-अजमेर 9 एवं 10 अगस्त को रद्द रहेगी।

इसी प्रकार जयपुर-मारवाड़ रेल सेवा 9 एवं 10 अगस्त को परिवर्तित मार्ग मदार-दौराई बाईपास लाइन होकर, योग नगरी ऋषिकेश -उदयपुर सिटी रेलसेवा 9 अगस्त 2026 को परिवर्तित मार्ग मदार-आदर्श नगर बाईपास लाइन होकर, चंडीगढ़-अजमेर रेलसेवा 8 अगस्त को परिवर्तित मार्ग मदार -दौराई बाईपास लाइन होकर संचालित होगी। इसी प्रकार अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 9 अगस्त को मदार-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट अजमेर-मदार रेलखंड पर ग्रिडर लॉन्चिंग, 9-10 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर-मदार रेलखंड में ग्रिडर लॉन्चिंग कार्य के कारण 9 और 10 अगस्त को रेल यातायात प्रभावित...
'जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा'! राहुल गांधी ने छात्रों के लिए प्रयागराज में बड़े आंदोलन का किया ऐलान, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार घेरेंगे
जयपुर में चार अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 13 संदिग्ध गिरफ्तार
क्यूबा में ब्लैकआउट: नेशनल पावर ग्रिड फेल होने से लाखों लोग अंधेरे में, बिजली बहाल करने की कोशिश जारी
कर्नाटक भर्ती विवाद में बढ़ा सियासी घमासान, गृह मंत्री के बयान पर विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
310 करोड़ रुपए के पार पहुंची बिक्री, जयपुर के 'पिंकवेस्ट' कमर्शियल प्रोजेक्ट ने 5-स्टार होटल टाई-अप के साथ रचा नया इतिहास