पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होगा गूलर बांध : सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, सुरेश रावत के निर्देशन में कार्यादेश जारी

कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया

पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होगा गूलर बांध : सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, सुरेश रावत के निर्देशन में कार्यादेश जारी

सांगानेर स्थित द्रव्यवती नदी पर बने गूलर बांध का कायाकल्प होने जा रहा है। 25 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण और पर्यटन विकास कार्य शुरू किए गए हैं। मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देशन में DPR तैयार कर कार्यादेश जारी हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जर्जर ओवरफ्लो स्ट्रक्चर के पुन:डिजाइन और गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए।

जयपुर। जयपुर शहर की द्रव्यवती नदी पर स्थित सांगानेर के गूलर बांध को पुनर्जीवित किया जा रहा है। बांध के सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए लगभग 25 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत के निर्देशन में विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर कार्यादेश जारी कर दिया है। विभाग के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव भुवन भास्कर ने गूलर बांध का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्य अभियंता ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए। निरीक्षण में बांध के ओवरफ्लो स्ट्रक्चर की स्थिति अत्यंत खराब होने से उन्होंने संरचना के तकनीकी पुन:डिजाइन और नए निर्माण के निर्देश दिए। परियोजना के अंतर्गत गूलर बांध को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Tags: dam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल