हज-2026 के आवेदकों को श्रेणी संशोधन का अंतिम अवसर : 28 फरवरी तक पोर्टल पर कर सकेंगे बदलाव, राज्य हज कमेटी ने जारी किए आदेश

निर्धारित तिथि के बाद संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा

हज-2026 के आवेदकों को श्रेणी संशोधन का अंतिम अवसर : 28 फरवरी तक पोर्टल पर कर सकेंगे बदलाव, राज्य हज कमेटी ने जारी किए आदेश

हज यात्रियों के हित में महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी। आवेदन करने वाले अपनी श्रेणी में आवश्यक संशोधन 28 फरवरी तक कर सकते हैं। बदलाव केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से ही होगा। आवेदकों को लॉगिन आईडी और एम-पिन का उपयोग कर स्वयं करना होगा संशोधन। राज्य हज कमेटी या राज्य सरकार स्तर पर नहीं होगा परिवर्तन।

जयपुर। राजस्थान राज्य हज कमेटी, जयपुर ने हज-2026 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों के हित में महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी किया है। कमेटी के अनुसार भारत सरकार के परिपत्र क्रमांक 31, दिनांक 20 फरवरी 2026 के तहत ऐसे आवेदक जिन्होंने हज-2026 के लिए आवेदन किया है, वे अपनी श्रेणी (जनरल/अज़ीज़िया/बुजुर्गी आदि) में आवश्यक संशोधन 28 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं। प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि श्रेणी में बदलाव केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से ही संभव होगा। आवेदकों को अपने लॉगिन आईडी और एम-पिन का उपयोग कर स्वयं यह संशोधन करना होगा। राज्य हज कमेटी या राज्य सरकार स्तर पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त हज यात्रियों को किसी विशेष श्रेणी में शामिल करने की अनुमति नहीं होगी। यह सुविधा केवल पूर्व में आवेदन कर चुके यात्रियों के लिए ही उपलब्ध है। राजस्थान राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवश्यक संशोधन सुनिश्चित कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।

Tags: haj

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया
राज्यपाल से लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के...
कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के सहयोग से संचार कौशल पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, 100 से अधिक छात्रों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
प्रशांत क्षेत्र में पहली बार ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनात, राष्ट्र में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
हैदराबाद पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; 104 लोग गिरफ्तार, नकदी एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, न्यूनतम समर्थन मूल्य की सार्थकता के लिए संपूर्ण खरीद अपरिहार्य 
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से किया जटिल ऑपरेशन : डॉ. अमित गोयल के मार्गदर्शन में मिली सफलता, सांस लेने में तकलीफ से ग्रसित था मरीज