जयपुर एयरपोर्ट पर हज और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का संचालन फिर शुरू
हज यात्रियों और अन्य यात्रियों को राहत मिली
मिडिल ईस्ट में युद्धविराम (सीजफायर) के बाद एयर स्पेस फिर से खोल दिया गया है।
जयपुर। मिडिल ईस्ट में युद्धविराम (सीजफायर) के बाद एयर स्पेस फिर से खोल दिया गया है, जिससे हज यात्रियों और अन्य यात्रियों को राहत मिली है। अब दुबारा फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार सुबह 7:05 बजे जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर एक फ्लाइट जयपुर पहुंची। वहीं, दुबई की स्पाइसजेट की फ्लाइट भी आज तय समय पर संचालित हुई। इससे पहले मिडिल ईस्ट में एयर स्पेस क्लोजर के चलते तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा था।
इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से जयपुर आने वाली शाम 6:10 बजे की फ्लाइट को एयरलाइन ने संचालन कारणों से रद्द कर दिया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List