खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी  

युवक की हत्या किसी अन्य जगह की गई

खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव मिला : प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर केमिकल डाल आग लगाई, जांच जारी  

करधनी थाना क्षेत्र में निवारू पुलिया के पास खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव प्लास्टिक कट्टे में मिला। आशंका है हत्या अन्य जगह कर शव जलाने की कोशिश की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम जांच में जुटी, पहचान के प्रयास जारी।

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। निवारू पुलिया के पास एक खाली प्लॉट में अधजला युवक का शव प्लास्टिक के बड़े कट्टे में बंधा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य जगह की गई, शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने उसे प्लास्टिक में बांधा, केमिकल डाला और आग लगा दी। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल सका, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत मिलने की उम्मीद है। घटना की जानकारी सुबह करीब 6:30 बजे राहगीरों ने निवारू पुलिया के पास खाली प्लॉट में शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करधनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देखा तो प्लास्टिक के कट्टे में एक युवक का आधा जला हुआ शव था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बड़े कट्टे में बांधकर देर रात इस खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।

पहचान छुपाने के इरादे से आरोपी ने शव पर केमिकल डालकर आग लगा दी, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जला। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने तुरंत FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने मिलकर सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव के वस्त्र, शारीरिक बनावट और अन्य सुरागों के आधार पर पहचान की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा