जवाहर कला केंद्र में स्त्री की नजर से दिखेगा हैमलेट, 'ए वुमन ऑर नॉट टू बी' का आयोजन
नाटक अंग्रेजी भाषा में खेला जाएगा
शेक्सपियर के चर्चित पात्र हैमलेट को स्त्री दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला नाटक ‘ए वुमन ऑर नॉट टू बी’ मंगलवार शाम जवाहर कला केंद्र में मंचित। आदिशक्ति की इस अंग्रेजी प्रस्तुति के लेखक-निर्देशक विनय कुमार और निम्मी राफेल अभिनय करेंगी।
जयपुर। शेक्सपियर के चर्चित पात्र हैमलेट को स्त्री के नजरिए से दिखाने वाले नाटक 'ए वुमन ऑर नॉट टू बी' का मंचन मंगलवार शाम जवाहर कला केंद्र में होगा। आदिशक्ति की ओर से प्रस्तुत यह नाटक अंग्रेजी भाषा में खेला जाएगा। इसे विनय कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि निम्मी राफेल ने अभिनय किया है।
प्रस्तुति में शोक, क्रोध, पहचान और सत्ता जैसे सवालों को शरीर, आवाज और मौन के जरिए टटोला जाएगा। नाटक यह सवाल उठाता है कि जब दुनिया ने भूमिका पहले ही तय कर दी हो, तब स्त्री होने का अर्थ क्या है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Oct 2026 15:23:10
विधानसभा के पास ज्योति नगर स्थित पेयजल टंकी की ऊपरी जाली टूटी और सीढ़ियां क्षतिग्रस्त होने से सुरक्षा पर सवाल...
रेलवे का फैसला : 7 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ेंगे 15 अतिरिक्त डिब्बे, त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत

Comment List