हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री से की अपील, 2 लाख युवाओं का बेरोजगारी भत्ता लंबित
सात महीनों से पात्र युवा इस भत्ते का इंतजार कर रहे
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से करीब दो लाख युवाओं का लंबित बेरोजगारी भत्ता तुरंत जारी करने की मांग। उन्होंने कहा कि पात्र युवा पिछले सात महीनों से भुगतान का इंतजार कर रहे और कई जिलों में महीनों से भत्ता नहीं मिला।
जयपुर। राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की है कि राज्य सरकार तुरंत लगभग दो लाख युवाओं का लंबित बेरोजगारी भत्ता भुगतान करे।
उन्होंने कहा कि पिछले सात महीनों से पात्र युवा इस भत्ते का इंतजार कर रहे हैं, जबकि योजना के तहत हर माह आर्थिक सहायता का प्रावधान है। कई जिलों में महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। बेनीवाल ने जोर दिया कि यह सिर्फ राशि का नहीं, बल्कि युवाओं के सम्मान और भविष्य का सवाल है, जो रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़ों और घोषणाओं से आगे बढ़कर रोजगार व आर्थिक सहारे के रूप में न्याय देना चाहिए तथा सभी पात्र युवाओं को समय पर भत्ता सुनिश्चित करना चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 14:07:32
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार किया। 30 अगस्त से ट्रेन...

Comment List