हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम

मामले में शीघ्र न्याय दिलवाने की मांग

आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल ने राकेश जाट हत्या प्रकरण में भाजपा सरकार पर हमला। बेनीवाल ने कहा है कि जयपुर जिले की आमेर तहसील के ग्राम हरचंदपुरा निवासी राकेश कुमार जाट की हत्या का मामला चंदवाजी थाने में दर्ज।

जयपुर। आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल ने राकेश जाट हत्या प्रकरण में भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बेनीवाल ने कहा है कि जयपुर जिले की आमेर तहसील के ग्राम हरचंदपुरा निवासी राकेश कुमार जाट की हत्या का मामला चंदवाजी थाने में दर्ज है। छह जून को हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने 10 दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस के इस आश्वासन पर विश्वास करते हुए पीड़ित परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। किन्तु 10 दिन पूरे हो जाने के बावजूद पुलिस का अनुसंधान किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सका है। इससे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए वादों तथा उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने जयपुर स्थित मेरे आवास पर आकर मुलाकात की और मामले में शीघ्र न्याय दिलवाने की मांग रखी।

इस संबंध में मैंने रेंज आईजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले का तत्काल खुलासा करते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया और राज्य सरकार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल नजर आ रही है। सरकार के मुखिया को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि आपके पास गृह विभाग का भी जिम्मा है और आमजन की सुरक्षा एवं पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी