इंडिगो फ्लाइट में देरी पर हनुमान बेनीवाल का सवाल, बोले- यात्री लेट हो तो नो एंट्री, एयरलाइन लेट हो तो जवाबदेही क्यों नहीं ?
यात्रियों को समय पर पहुंचना जरूरी होता है
जयपुर। इंडिगो की दिल्ली-जयपुर फ्लाइट में देरी को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बेनीवाल बीती रात दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फ्लाइट को दिल्ली से शाम 8:20 बजे रवाना होना था, लेकिन उड़ान करीब 50 मिनट की देरी से रात 9:10 बजे रवाना हुई। इसके बाद फ्लाइट रात 10:01 बजे जयपुर पहुंची। फ्लाइट में देरी से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एयरलाइन पर निशाना साधा।
उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि यात्री के लेट होने पर उसे नो एंट्री दी जाती है, लेकिन एयरलाइन की फ्लाइट लेट होने पर कोई जवाबदेही क्यों नहीं तय होती? बेनीवाल ने विमान के निर्धारित समय से देरी से रवाना होने को लेकर एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यात्रियों को समय पर पहुंचना जरूरी होता है, तो एयरलाइंस की समयबद्धता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए।

Comment List