मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू

मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की जंग

मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू
जयपुर स्वास्थ्य विभाग मानसून से पहले डेंगू और मलेरिया रोकथाम के लिए जून माह को 'एंटी मलेरिया माह' के रूप में मना रहा है। डॉ. रवि शेखावत के अनुसार, 16 से 30 जून तक जल स्रोतों में मच्छरों का लार्वा नष्ट करने वाली गम्बुशिया मछलियां छोड़ी जाएंगी और व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

जयपुर। मानसून पूर्व मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जून माह को एंटी मलेरिया माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पूरे जिले में माहभर विशेष अभियान चलाकर मच्छरों की रोकथाम, लार्वा नियंत्रण और जनजागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मानसून के दौरान मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वल तथा एंटी-एडल्ट गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की जाएंगी। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर विशेष कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि 16 से 30 जून तक हैचरी क्रियाशील पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके तहत स्थायी जलाशयों और अन्य जल स्रोतों में गम्बुशिया मछलियां छोड़ी जाएंगी। यह मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाकर उनके प्रजनन पर प्रभावी नियंत्रण करती हैं। अभियान के दौरान जागरूकता रैलियां, जनसंवाद, नुक्कड़ सभाएं और आईईसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि