जयपुर में स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह: भीषण गर्मी और हीटवेव से निपटने को विभाग मुस्तैद, 1 से 7 जून तक विशेष अभियान

हीट स्ट्रोक से बचाव और पर्यावरण संरक्षण पर चलेगा विशेष अभियान

जयपुर में स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह: भीषण गर्मी और हीटवेव से निपटने को विभाग मुस्तैद, 1 से 7 जून तक विशेष अभियान
जयपुर प्रथम जिले में 1 से 7 जून तक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत के अनुसार, हीट एक्शन डे और विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर अस्पतालों में ओआरएस, दवाइयां और कूलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वेबिनार और रैलियों के जरिए आमजन को जागरूक किया जाएगा।

जयपुर। बढ़ती गर्मी, हीट वेव और पर्यावरणीय चुनौतियों के मद्देनजर जयपुर प्रथम जिले में 1 से 7 जून तक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन को गर्मी से होने वाली बीमारियों, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि 2 जून के हीट एक्शन डे और 5 जून के विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। 

इसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम, वेबिनार, रैलियां, स्कूल एवं सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्ताहभर जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में शीतलन व्यवस्था, पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही हीट स्ट्रोक एवं तापजनित बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से गर्मी से बचाव और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग में कैडर पुनर्गठन। गृह विभाग ने 403 पदों...
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे
पीटीईटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित : भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल, उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर
पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर को पुष्पांजलि की अर्पित
76 नई नगरपालिकाओं के लिए 684 पदों की स्वीकृति, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश