AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, जयपुर में जुटेंगे देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज

लागत और मरीजों के विश्वास पर मंथन

AHPI नेशनल लीडरशिप समिट, जयपुर में जुटेंगे देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज
18-19 सितंबर को होटल मैरियट में AHPI का चौथा नेशनल लीडरशिप समिट-2026 आयोजित। ‘सस्टेनेबल हेल्थकेयर लीडरशिप’ थीम पर होने वाले सम्मेलन में स्वास्थ्य नीति, अस्पताल संचालन, एआई, डिजिटल हेल्थ, एबीडीएम, डेटा सुरक्षा और नेतृत्व विकास पर चर्चा।

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI) की ओर से 18-19 सितंबर को होटल मैरियट में चौथा AHPI नेशनल लीडरशिप समिट-2026 आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन की थीम सस्टेनेबल हेल्थकेयर लीडरशिप : बैलेंसिंग क्वालिटी, कॉस्ट एंड ट्रस्टर खी गई है। इसमें देशभर के स्वास्थ्य नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स, स्वास्थ्य प्रशासक और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। 

ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. विकास स्वर्णकार ने बताया कि समिट में बढ़ती उपचार लागत, कुशल मानव संसाधन की कमी, नई तकनीक, मरीजों की बढ़ती अपेक्षाओं और स्वास्थ्य संस्थानों में विश्वास बनाए रखने जैसी चुनौतियों पर चर्चा होगी। स्वर्णकार ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों के लिए गुणवत्ता, वहनीय उपचार और मरीजों के विश्वास के बीच संतुलन जरूरी है। 18 सितंबर के उद्घाटन सत्र में नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ. अभिजात शेठ मुख्य अतिथि होंगे। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि रहेंगी।

19 सितंबर को समापन सत्र में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मुख्य अतिथि होंगे, जबकि नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. वी.के. पॉल विजन फॉर विकसित भारत 2047 पर संबोधित करेंगे। समिट में मानव संसाधन, अस्पताल संचालन, डिजिटल हेल्थ, एआई, एबीडीएम, एनएचसीएक्स, डेटा सुरक्षा और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर भी सत्र होंगे।

 

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में निर्दलीयों ने भाजपा-कांग्रेस की गणित बिगाड़ी। निर्दलीयों को करीब 27% वोट मिले...
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन
सीएम फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बताया नई पीढ़ी का प्रतिनिधि, संगठन में बदलाव का प्रतीक
नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप
Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली