मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य

सबसे बड़ा राजस्व लक्ष्य जयपुर शहर को दिया गया 

मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य

राजस्थान में मार्च माह में आबकारी विभाग का बड़ा राजस्व लक्ष्य रखा। विभाग को एक ही माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट दिया। जयपुर को 522.51 करोड़, जोधपुर 323.75 करोड़ और अजमेर 308.91 करोड़ का लक्ष्य। कुल वार्षिक राजस्व वसूली का लक्ष्य 19,000 करोड़ रुपए निर्धारित, जिससे अधिकारियों पर दबाव बढ़ा।

जयपुर। राजस्थान में वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च में आबकारी विभाग के सामने बड़ा राजस्व लक्ष्य रखा गया है। विभाग को एक ही माह में 4,880 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का टारगेट दिया गया है। वार्षिक राजस्व वसूली का लक्ष्य 19 हजार करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।

राजस्व वसूली के इन आंकड़ों ने कई जिलों के DEO (जिला आबकारी अधिकारियों) की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि वसूली में लगातार ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को पहले भी कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से विभाग में दबाव बढ़ गया है।

सबसे बड़ा राजस्व लक्ष्य जयपुर शहर को दिया गया है, जहां मार्च माह में 522.51 करोड़ रुपए की वसूली करनी होगी। इसके बाद जोधपुर को 323.75 करोड़ रुपए और अजमेर को 308.91 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया है।

जिलावार राजस्व वसूली लक्ष्य इस प्रकार है :

Read More बजट होते हुए भी विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रहे कॉलेज, प्रशासनिक और शैक्षणिक कामों के बीच बिगड़ रहा संतुलन

अलवर - 124.01 करोड़
बांसवाड़ा - 67.12 करोड़
बारां - 97.33 करोड़
बाड़मेर - 126.60 करोड़
भरतपुर - 145 करोड़
भीलवाड़ा - 147 करोड़
बीकानेर - 166.38 करोड़
बूंदी -73.28 करोड़
चित्तौड़गढ़ - 93.62 करोड़
चूरू - 115.08 करोड़
दौसा - 86.49 करोड़
धौलपुर - 71.36 करोड़
डूंगरपुर - 31.29 करोड़
हनुमानगढ़ - 157.27 करोड़
जयपुर ग्रामीण - 192.31 करोड़
जैसलमेर - 51.55 करोड़
जालोर - 120.77 करोड़
झालावाड़ - 111.64 करोड़
झुंझुनूं - 128.31 करोड़
करौली - 47.36 करोड़
कोटा - 182.32 करोड़
कोटपूतली-बहरोड़ - 165.23 करोड़
नागौर - 142.76 करोड़
पाली - 138.32 करोड़
प्रतापगढ़ - 34.23 करोड़
राजसमंद - 80.24 करोड़
सवाई माधोपुर - 83.42 करोड़
सीकर - 191.77 करोड़
सिरोही - 116.21 करोड़
श्रीगंगानगर - 184.32 करोड़
टोंक - 84.96 करोड़
उदयपुर - 167.40 करोड़

Read More सडन कार्डियक अरेस्ट के खतरे से पहले ही मिलेगा अलार्म, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी कार : तलाशी में अफीम और डोडा पोस्त बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी कार : तलाशी में अफीम और डोडा पोस्त बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजियासर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर प्रेमनगर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 194 ग्राम अफीम और...
कृषि विभाग और आईओआरए ईकोलोजिकल सोल्यूशन के मध्य कार्बन क्रेडिट को लेकर हुई सहमति, पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ
वसुंधरा राजे ने युवाओं को दिया संदेश : पूर्व सीएम ने कहा- युवा ड्रग्स से दूर रहें, इनोवेशन और स्टार्टअप से देश की प्रगति में दें योगदान 
नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 
सरिस्का में एक साथ 5 बाघों को देखकर विदेशी पर्यटक रोमांचित : दृश्य को कैमरे में किया कैद, पानी के बीच अठखेलियां करते दिखे शावक
नारी शक्ति मास में गूंजेगा आमेर रंगमंच : 7 मार्च को ‘दहेज’ नाटक की विशेष प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार और नागरिक लेंगे भाग 
युवक ने फ्लैट में लगाई फांसी : मोबाइल में छोड़ा सुसाइड नोट, जानें पूरा मामला