NEET EXAM-2026 में पेपर लीक व नकल की सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी, जयपुर रेंज के लिए 8764514102 पर दें जानकारी

सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा

NEET EXAM-2026 में पेपर लीक व नकल की सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी, जयपुर रेंज के लिए 8764514102 पर दें जानकारी
NEET EXAM-2026 के निष्पक्ष आयोजन के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने पेपर लीक, नकल और अनियमितताओं की शिकायत हेतु 8764514102 हेल्पलाइन जारी। 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नंबर पर दी जा सकती है।

जयपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET EXAM-2026) के निष्पक्ष एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने पेपर लीक, नकल एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायतों और सूचनाओं के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8764514102 जारी किया है। महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा 21 जून 2026 को देशभर में आयोजित की जाने वाली NEET EXAM-2026 परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, पेपर लीक अथवा नकल संबंधी सूचना इस हेल्पलाइन नम्बर पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी या आमजन को परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 8764514102 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने तथा पेपर लीक, नकल एवं अन्य गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। आमजन से अपील की गई है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में सहयोग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल साझा करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद
जयपुर के शहीद स्मारक पर पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच...
गाज़ा शांति रोडमैप योजना : हमास ने फ़िलिस्तीनी गुटों का जवाब संयुक्त राष्ट्र को सौंपा, ट्रंप योजना पर दिया सकारात्मक जवाब
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: 'जन कल्याण शिविर' की शुरूआत, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
मारुति सुज़ुकी ने लॉन्च किया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान', वाहन रखरखाव होगा आसान और किफायती
रंगों में सजी नन्ही कल्पनाएं: जवाहर कला केंद्र की कला प्रदर्शनी का हुआ भावपूर्ण समापन
पवन कल्याण का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: जन सेना का 'सेना प्रस्थानम्' मिशन शुरू, राष्ट्रीय मुद्दों पर बनेगी रणनीति