खाटू श्याम बाबा मंदिर में हाई अलर्ट : नई दिल्ली के लालकिले के सामने हुई घटना के बाद श्याम मंदिर में बढ़ी सतर्कता, सुरक्षा जाब्ता तैनात

धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थानों पर कड़ी निगरानी

खाटू श्याम बाबा मंदिर में हाई अलर्ट : नई दिल्ली के लालकिले के सामने हुई घटना के बाद श्याम मंदिर में बढ़ी सतर्कता, सुरक्षा जाब्ता तैनात
नई दिल्ली के लालकिले के सामने हुई घटना के बाद श्याम मंदिर सतर्कता बढ़ा दी गई। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। धार्मिक आस्था के केंद्र बाबा श्याम की नगरी में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खाटूश्यामजी। नई दिल्ली के लालकिले के सामने हुई घटना के बाद जिला प्रशासन व खाटूश्यामजी पुलिस ने श्याम मंदिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। धार्मिक आस्था के केंद्र बाबा श्याम की नगरी में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में सुरक्षा जाब्ता तैनात कर दिया गया है। कबूतर चौक, दर्शन प्रवेश द्वार, निकास मार्ग और तोरणद्वार सहित प्रमुख स्थानों पर हथियारबंद पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रखा गया है। प्रशासन द्वारा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर चौकस नजर रखी जा रही है और कहीं भी संदिग्ध हरकत दिखने पर तुरंत कार्रवाई के लिए टीमें सतर्क हैं। श्याम मंदिर के आसपास खड़े वाहनों को पुलिस द्वारा तुरंत हटवा दिया गया है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी की जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता