फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट

सांवारमल डोडवादिया व अन्य की ओर से दायर याचिका पर दिए आदेश

फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट
हाईकोर्ट ने नगर निगम फायरमैन की पदोन्नति डीपीसी को चुनौती देने वाली याचिका का निस्तारण कर दिया। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई का क्षेत्राधिकार हाईकोर्ट को नहीं है। याचिकाकर्ताओं को सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में अपील की छूट दी गई। डीपीसी पर जनवरी 2021 से रोक लगी थी।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम में फायरमैन की पदोन्नति की डीपीसी को चुनौती देने वाले मामले की सुनवाई का क्षेत्राधिकार हाईकोर्ट को नहीं माना है। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निस्तारण करते हुए याचिकाकर्ताओं को इस संबंध में सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में अपील दायर करने की छूट दी है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश सांवारमल डोडवादिया व अन्य की ओर से दायर याचिका पर दिए।

याचिका से जुडे अधिवक्ता एसजे मूथा ने अदालत को बताया कि वरिष्ठता सूची में आए अभ्यर्थी कपिल शर्मा व अन्य ने पदोन्नति के लिए होने वाली डीपीसी पर लगी रोक हटाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया था। वहीं राज्य सरकार ने कहा कि यह याचिका हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए मेंटेनेबल ही नहीं है और हाईकोर्ट को इसे सुनने का क्षेत्राधिकार नहीं है। अदालत ने राज्य सरकार की आपत्ति के बाद याचिका को निस्तारित कर दिया। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पूर्व में 25 जून 2019 की वरिष्ठता सूची के आधार पर फायरमैन की पदोन्नति के लिए होने वाली डीपीसी पर जनवरी 2021 में रोक लगा दी थी। इस मामले में प्रार्थियों की ओर से वरिष्ठता सूची को चुनौती दी थी।

Tags: firemen

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में गणपति पंडाल के पास लगा करंट : नाबालिग लड़की सहित एक महिला की मौत, अधिकारियों ने काटी बिजली आपूर्ति मुंबई में गणपति पंडाल के पास लगा करंट : नाबालिग लड़की सहित एक महिला की मौत, अधिकारियों ने काटी बिजली आपूर्ति
गणपति पंडाल के पास करंट लगने से नाबालिग बच्ची समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल...
पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव : छुट्टियों से बीच में लौटे ट्रंप, विदेश मंत्रालय ने दी अमेरिकियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी
प्रदेश के 273 निकाय प्रमुखों के लिए मतदान कल, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
पंजाब में सीमा पार से हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 47.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद, पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिमा-जीत ग्रुप की ओर से कोलैबोरेटिव यूरोपियन इमर्शन विजिट, स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्री से जुड़ने के मौकों को तलाशने का मिला अवसर
फायरमैन की पदोन्नति से हाईकोर्ट की रोक हटी, अधिकरण में अपील दायर करने की छूट
दिल्ली विवि चुनाव में ABVP का दबदबा : अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर जीत, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी