फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड

एक स्कॉर्पियो और वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा अल्ट्रोज कार बरामद

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर उर्फ बन्ने सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर लग्जरी वाहन चोरी की वारदातें कबूल कीं।

जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने चारपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर उर्फ बन्ने सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी सहित 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक स्कॉर्पियो और वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा अल्ट्रोज कार बरामद की है। चित्रकूट थाना क्षेत्र में 8 जून को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चोर टाटा अल्ट्रोज कार से आए थे। उन्होंने पहले स्कॉर्पियो का जीपीएस सिस्टम हटाया और फिर वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथी अनोल उर्फ मनोहरी मीणा के साथ मिलकर वाहन चोरी का गिरोह बना लिया था। दोनों पहले जयपुर से टाटा अल्ट्रोज चुराते थे और उसी कार का इस्तेमाल कर दूसरी लग्जरी गाड़ियां निशाना बनाते थे।

आरोपी ने जयपुर, दिल्ली और भीलवाड़ा समेत कई स्थानों से स्कॉर्पियो और अन्य वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चित्रकूट क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो और सांगानेर से चोरी की गई टाटा अल्ट्रोज बरामद कर ली है। फरार साथी की तलाश जारी है। 60 से ज्यादा केस, कई जिलों में फैला अपराध का नेटवर्क गिरफ्तार कुंजीलाल गुर्जर सवाई माधोपुर के बाटोदा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 23 नई सेवाएं समयबद्ध कानून में शामिल, लाइसेंस-एनओसी तय समय सीमा में मिलेंगे
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल
नीट पुनर्परीक्षा पर सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, परीक्षा गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग
भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग