हिट एण्ड रन : पहले की शराब पार्टी, फिर नाहरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का प्लान और लापरवाही ने छीन ली तीन जिंदगियां

3 गंभीर घायल

हिट एण्ड रन : पहले की शराब पार्टी, फिर नाहरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का प्लान और लापरवाही ने छीन ली तीन जिंदगियां
मालपुरा गेट इलाके में सांगा सेतु पुलिया पर नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने से हुए हादसे में पिता-पुत्री समेत 3 लोगों की मौत। पुलिस ने चालक संदीप उर्फ सूरज और इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया। आरोपियों ने कई वाहनों को टक्कर मारी थी।

जयपुर। मालपुरा गेट इलाके में सांगा सेतू पुलिया पर तेज रफ्तार के कहर ने पिता-पुत्री समेत एक और घायल की जिंदगी छीन ली। नशे में धुत वाहन चालक समेत एक अन्य को पुलिस ने घटना के बाद हिरासत में ले लिया था। जिन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। वहीं आरोपियों का एक साथी मौके से भाग गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा के अनुसार पुलिस ने नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले चालक संदीप उर्फ सूरज (21) कन्नौज यूपी और  इंद्रजीत सिंह उर्फ गोपी (21) कोतवाली मथुरा यूपी को गिरफ्तार किया है।

रिश्तेदार के घर शराब पार्टी के निकले थे नाहगढ़ घूमने, लापरवाही ने मचाया मौत का तांण्डव: आरोपी न्यू राधिका ट्रैवल्स की बस चलाता है। जो रिश्तेदार इंद्रजीत के घर पार्टी करने के बाद नाहरगढ़ पहाड़ी घूमने की कहकर निकला था। रास्ते लापरवाही से वाहन चलाने के चलते स्कूटी सवार विष्णु गोयल, पत्नी श्वेता, तीन साल की बेटी सृष्टि, और पांच साल का बेटा चिराग को जोर दार टक्कर मार दी । हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई वहीं बेटा और मां गम्भीर घायल हो गए। मृतक की पत्नी श्वेता की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

रास्ते में चार वाहनो को मारी टक्कर, एक और घायल ने दम तोड़ा: हिट एण्ड रन में आरोपियों ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने थोड़ा आगे चलने पर एक स्कूटी सवार 29 वर्षीय अकाश गुर्जर और 22 वर्षीय लक्ष्य निवासी प्रताप नगर को टक्कर मार कर भागे, आगे बढ़े तो सांगानेर थाने के पास यू टर्न लेते समय बाइक सवार राजेन्द्र को चपेट में ले लिया जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं 'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट...
गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य