कवायद : त्योहारों पर जयपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बनाया होल्डिंग एरिया
महाप्रबंधक ने रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान का किया निरीक्षण
जयपुर। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए जयपुर स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया है, जहां यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जयपुर स्टेशन का निरीक्षण कर रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान की तैयारियों का जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को यात्रियों की टिकट उपल्ब्धता, सुगम आवागमन, उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग, सुव्यवस्थित पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्गों, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और साइनेज व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए अलर्ट रहने को कहा। निरीक्षण में डीआरएम रवि जैन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विवेक सक्सेना और प्रमुख मुख्य इंजीनियर जेएस लाकरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comment List