सिक्योरिटी स्टाफ की ईमानदारी! एयरपोर्ट पर मिला रुपयों से भरा लिफाफा, फिर जो हुआ…

CCTV की नजर और पुलिस की मदद

सिक्योरिटी स्टाफ की ईमानदारी! एयरपोर्ट पर मिला रुपयों से भरा लिफाफा, फिर जो हुआ…
टर्मिनल-2 के पोर्च में रुपयों से भरा लिफाफा मिला तो सिक्योरिटी स्टाफ बनवारीलाल जाट ने ईमानदारी दिखाते हुए उसे लॉस्ट एंड फाउंड टीम को सौंप दिया। सीसीटीवी फुटेज, टैक्सी चालक और पुलिस की मदद से असली मालिक का पता लगाया गया। सत्यापन के बाद लिफाफा यात्री को लौटाया गया। यात्री ने स्टाफ की सराहना की।

जयपुर। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ की ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल सामने आई है। टर्मिनल-2 के पोर्च में रुपयों से भरा एक लिफाफा मिलने पर सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे सुरक्षित रखते हुए संबंधित यात्री तक पहुंचाने की पहल की। स्टाफ की सतर्कता और टीम के प्रयासों से यात्री को उसका खोया हुआ लिफाफा वापस मिल गया। एयरपोर्ट पर तैनात सिक्योरिटी स्टाफ बनवारीलाल जाट को टर्मिनल-2 के पोर्च में रुपयों से भरा लिफाफा मिला। उन्होंने बिना देरी किए लिफाफा लॉस्ट एंड फाउंड टीम को सौंप दिया।

इसके बाद लिफाफे के वास्तविक मालिक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज की मदद से टैक्सी चालक का पता लगाया गया और पुलिस की सहायता से लिफाफे के असली मालिक की पहचान की गई। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद लिफाफा यात्री को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ लिफाफा वापस मिलने पर यात्री ने एयरपोर्ट स्टाफ की ईमानदारी और तत्परता की सराहना की।

Tags: lakhs

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"पहले मतदान, फिर जलपान" सीएम भजनलाल शर्मा की पहली बार मतदान करने वाले युवा साथियों से विशेष अपील, मतदान में लें बढ़-चढ़कर भाग "पहले मतदान, फिर जलपान" सीएम भजनलाल शर्मा की पहली बार मतदान करने वाले युवा साथियों से विशेष अपील, मतदान में लें बढ़-चढ़कर भाग
राजस्थान में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व...
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत में: अंबानी के साथ वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और नई ऊर्जा के क्षेत्रों पर चर्चा 
जयपुर में तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान, दूदू-मौजमाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग
दशहरा मेले की व्यंजन प्रतियोगिता में बिखरा स्वाद का जादू, खुशबू जैन ने मारी बाजी
त्योहार सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध और मिठाइयों के नमूने लिए
ईरान को हराया, ट्रम्प के इस दावे के पीछे क्या है बड़ा संदेश?
सिक्योरिटी स्टाफ की ईमानदारी! एयरपोर्ट पर मिला रुपयों से भरा लिफाफा, फिर जो हुआ…