विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान : उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ, विशेषज्ञ और चिकित्सकों ने लिया भाग

आमजन एवं रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान : उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ, विशेषज्ञ और चिकित्सकों ने लिया भाग

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आरोहण-आयुर्वेद अधिवेशन एवं सम्मान समारोह-2026 आयोजित। उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने संस्थान का निरीक्षण और कार्यक्रम का शुभारंभ। देशभर के विशेषज्ञ, चिकित्सक और शोधकर्ता शामिल।

जयपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में आरोहण – आयुर्वेद अधिवेशन एवं सम्मान समारोह-2026 का आयोजन जोरावर सिंह गेट स्थित संस्थान परिसर में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने संस्थान के अस्पताल, ओपीडी एवं कैंटीन का निरीक्षण किया तथा आमजन एवं रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को मानद विश्वविद्यालय का दर्जा स्थायी रूप से प्रदान किया गया है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, विशिष्ट अतिथि बालमुकुंदाचार्य विधायक, हवामहल विधानसभा क्षेत्र एवं संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन