जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल

सुरक्षा मानकों की पड़ताल शुरू

जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल
चंदवाजी क्षेत्र में सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार और मिट्टी ढह गई। हादसे में दो महिला मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल शुरू कर दी है।

जयपुर। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा हो गया। सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक दीवार गिरने से दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन रिसॉर्ट में सोमवार को मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी और दीवार का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की जान चली गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन