जयपुर में तेज बारिश से घरों में पानी भरा, चित्तौड़गढ़ में तीन इंच से ज्यादा बरसात

झालावाड़ सहित हाड़ौती के कई इलाकों में बिगड़े हालात

जयपुर में तेज बारिश से घरों में पानी भरा, चित्तौड़गढ़ में तीन इंच से ज्यादा बरसात
राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय है। इसके असर से मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश हुई और यहां तीन इंच से ज्यादा पानी बरसा। राजधानी जयपुर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में तेज और अच्छी बारिश हुई।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय है। इसके असर से मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश हुई और यहां तीन इंच से ज्यादा पानी बरसा। राजधानी जयपुर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में तेज और अच्छी बारिश हुई।

जयपुर में देर रात तक रुक रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। यहां बारिश से मौसम सुहाना हो गया वहीं शहर के कुछ हिस्सों में खासकर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी। शहर के जयसिंह पुरा खोर इलाके के कई घरों में पानी भर गया। वहीं जेकेलोन अस्पताल के सामने बस स्टैंड का शेड पानी भरने से गिर गया। हालांकि इस बीच बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं जयपुर के अलावा चित्तौड़गढ़, टोंक, बाड़मेर, उदयपुर सहित कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।

कोटा में हालात बिगड़े :

वहीं पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के सुनेल में 300 मिमी यानी करीब 12 इंच बारिश दर्ज की गई। झालावाड़, बूंदी और कोटा में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं। बांधों के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं और करीब 10 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कोटा के नोनेरा डैम के 27 में से 19 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। डीडवाना-कुचामन के नावां में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई।

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, आधा दर्जन फ्लाइट देरी से रवाना

अभी भी 18 फीसदी कम हुई बारिश :

Read More जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर का हमला, महिला की मौत; 16 नंबर पिंजरे में घास काट रही थीं 6-7 महिलाएं

प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच अभी भी बारिश का आंकड़ा सामान्य बारिश को भी नहीं छू पाया है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में 267 एमएम बारिश होती है जो कि अभी 219.6 एमएम ही हुई है। ऐसे में फिलहाल 18 फीसदी कम बारिश प्रदेश में हुई है। वहीं राजधानी जयपुर में भी अब तक सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है। यहां मानसून सीजन में अब तक 334.9 एमएम बारिश हो चुकी होती है लेकिन इस बार कमजोर मानसून के कारण 250.7 एमएम बारिश ही हुई है।

Read More पीएम आवास योजना ग्रामीण में 2.89 लाख आवासों का लक्ष्य, 10 सितंबर तक स्वीकृति और पहली किश्त जारी करने के निर्देश

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना हुआ है, जबकि मानसून ट्रफ  बीकानेर और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से जयपुर समेत कई संभागों में अगले दो तीन मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को भी जयपुर समेत कई संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 13 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। वहीं 15 अगस्त से अधिकांश जिलों में मानसून कमजोर पड़ सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत