75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर रही

75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने 75 वर्षीय महिला की गर्दन से 25×25 सेंटीमीटर आकार और करीब डेढ़ से दो किलो वजन की विशाल गांठ सफलतापूर्वक निकाली। जटिल सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर और चौथे दिन छुट्टी दे दी।

जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों ने 75 वर्षीय महिला की गर्दन से करीब 25×25 सेंटीमीटर आकार और डेढ़ से दो किलो वजन की विशाल गांठ सफलतापूर्वक निकालकर जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर रही और उसे चौथे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला की गर्दन में लंबे समय से गांठ थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। इसके कारण उसे गर्दन और कंधा घुमाने के साथ दैनिक गतिविधियों में भी परेशानी होने लगी। ऑपरेशन के डर से वह लंबे समय तक उपचार से बचती रही। बाद में एसएमएस अस्पताल में जांच के दौरान बायोप्सी सहित आवश्यक परीक्षण किए गए और सर्जरी का निर्णय लिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार गांठ गर्दन के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में थी, जहां महत्वपूर्ण नसें और रक्त वाहिकाएं गुजरती हैं। ऐसे में रक्तस्राव और नसों को नुकसान का जोखिम था। इसके बावजूद टीम ने सावधानीपूर्वक पूरी गांठ निकाल दी। ऑपरेशन डॉ. ऋचा जैन के नेतृत्व में डॉ. मोहित टीम ने किया। इसमें डॉ. हनुमान राम खोजा, डॉ. फारुख, डॉ. दिनेश, डॉ. अक्षिता सहित अन्य चिकित्सकों और एनेस्थीसिया टीम से डॉ. सुनील भाटी, डॉ. कंचन डॉ. इंदु का सहयोग रहा। डॉ. मोहित ने कहा कि शरीर में लंबे समय से मौजूद या लगातार बढ़ रही किसी भी गांठ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और आवश्यक होने पर बायोप्सी कराना बेहद जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस ने जारी की बॉस स्कैम एडवाइजरी, कंपनी कर्मचारियों से फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग राजस्थान पुलिस ने जारी की बॉस स्कैम एडवाइजरी, कंपनी कर्मचारियों से फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने फेक बॉस बनकर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की। साइबर...
अगर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हों तो रूस उनकी मेजबानी के लिए तैयार, शिखर वार्ता के लिए पूर्व समझौतों की शर्त : क्रेमलिन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 'चीनी सत्याग्रह': चार सितंबर को प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, विपक्ष पर बोला हमला
पिछले दो चुनावों में बदली तस्वीर, जयपुर में दो निगम बने तो भाजपा की पकड़ हुई कमजोर
लियोनेल मेसी ने लिया संन्यास, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को कहा अलविदा
डिलीवरी के 24 घंटे बाद बंद हुआ यूरिन आउटपुट, प्रसूता की किडनी में आई गंभीर समस्या
विरासत के वैभव के बीच समस्याओं का चक्रव्यूह,  हवामहल विधानसभा क्षेत्र की जनता मांगे जवाब