महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुफ्त जांच और परामर्श

महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
महात्मा गांधी अस्पताल और रोटरी क्लब के सहयोग से टोंक में भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में कैंसर स्क्रीनिंग, मैमोग्राफी और विशेषज्ञ परामर्श सेवाएं दी गईं। बड़ी संख्या में मरीजों ने मुफ्त दवाइयों और आधुनिक जांचों का लाभ उठाकर अपनी सेहत सुनिश्चित की।

जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के श्री राम कैंसर एंड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के तत्वावधान में रोटरी क्लब, टोंक एवं इनरव्हील क्लब, टोंक के संयुक्त सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला, टोंक में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि टोंक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण एवं  अर्धशहरी क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 

शिविर में पेट रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित यादव, डॉ सुनील जानी, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, कैंसर रोग, ईएनटी, यूरोलॉजी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित परामर्श एवं उपचार शामिल रहे। शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाओं में चेस्ट एक्स-रे, मेमोग्राफी, पैप स्मियर टेस्ट, मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच आदि शामिल रहीं। साथ ही, मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से लाभ प्राप्त किया। महात्मा गांधी अस्पताल के डायरेक्टर जनसंपर्क वीरेंद्र पारीक ने बताया कि इस आयोजन में रोटरी क्लब, टोंक एवं इनरव्हील क्लब, टोंक का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में क्लब पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन