शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला

सार्वजनिक नोटिस जारी किया

शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
67 वर्षीय घासीलाल मीणा ने नाता प्रथा के तहत 28 वर्षीय युवती से शादी की, जिस पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही। इससे आहत होकर उन्होंने मानहानि का नोटिस जारी किया। वकील के जरिए चेतावनी दी गई कि आगे ऐसी टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत होकर 67 साल के वृद्ध ने मानहानि का मुकदमा कराने की चेतावनी दी है। उसने अपने वकील रोहित प्रजापत के जरिए इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। जयपुर जिले की सांगानेर तहसील के सिरोली गांव के 67 वर्षीय घासीलाल मीणा ने गत 19 जून को  दौसा जिले के अर्चेडी गांव के विश्राम मीणा की 28 वर्षीय पुत्री सुनिता मीणा के साथ नाता प्रथा से शादी की है। घासीलाल की पहली पत्नी जीवित है, जो इस विवाह के पक्ष में है।

इस विवाह को लेकर 19 जून से अब तक सोशल मीडिया में पर कई आपत्तिजनक, अपमानजनक और नकारात्मक टिप्पणियां की जा रही है। इससे आहत होकर अब घासीलाल ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया है कि सोशल मीडिया पर जो भी टिप्पणियां की है, वह उसकी ख्याति के प्रति उपहास, मानहानि और ब्लैकमेलिंग की श्रेणी में आती है। उसने चेताया है कि इस तरह के कृत्य से उसे होने वाली हानि और अनहोनी घटना के लिए मुकदमा दर्ज कराएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का इनामी चन्द्रभान यादव एसओजी के हत्थे चढ़ा RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का इनामी चन्द्रभान यादव एसओजी के हत्थे चढ़ा
एसओजी (SOG) ने RPSC द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा 2022 में ₹1 लाख के सौदे पर मूल अभ्यर्थी अनिल कुमार मीणा...
मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा: अमेरिका पर ईरान का बड़ा पलटवार, कुवैत और बहरीन में मिसाइल-ड्रोन हमला
मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम: मुहर्रम जुलूस में ज़हरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में 15 हजार लोगों को मारने की साजिश का दावा
फर्जी छात्रवृत्ति घोटाले में गिरी गाज, 46 शिक्षण संस्थान डिबार कर ब्लैकलिस्ट
कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला: मनरेगा खत्म कर लाई गई नई ''वीबी जी राम जी'' योजना को लेकर उठाए गंभीर सवाल, जयराम ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप
गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोतीडूंगरी मंदिर और पुलिस प्रशासन की बैठक
यातायात नियमों की अनदेखी पर पुलिस का शिकंजा 23 दिन में 1.77 लाख से अधिक काटे चालान