पति की साजिश बेनकाब : गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी को शक हुआ तो मार दिया

पति की साजिश बेनकाब : गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर शव को गाड़ी में डालकर कोटा ले जाने वाले पति वीरेंद्र लोधा निवासी प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को रिमांड खत्म हो जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी।

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गाड़ी में डालकर कोटा ले जाने वाले पति वीरेंद्र लोधा (30) निवासी प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को रिमांड खत्म हो जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। थानाप्रभारी पूरणमल यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाले वीरेंद्र लोधा ने अपनी पत्नी के परिजनों को सूचना दी कि वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इस पर परिजनों ने वीरेन्द्र को उसे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही लेकिन इसी दौरान वीरेंद्र अपनी पत्नी को कार में डालकर कोटा पहुंच गया। उधर से मृतका के परिजन कोटा पहुंच गए। जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज करवाकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि विवाहित की हत्या गला घोंटने से हुई है। 

पत्नी को शक हुआ तो मार दिया
पुलिस ने जब वीरेन्द्र से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसकी किसी अन्य महिला से बातचीत होती है। ऐसे में उसकी पत्नी को शक था और आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन