आईएएस सुधांशु पंत को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, 12 सितंबर से 4 अक्टूबर तक संभालेंगे जिम्मेदारी

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा

आईएएस सुधांशु पंत को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, 12 सितंबर से 4 अक्टूबर तक संभालेंगे जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत को केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। विभाग की प्रमुख शासन सचिव वी. विद्यावती के अवकाश के दौरान पंत 12 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जिम्मेदारी संभालेंगे।

जयपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के दिल्ली में डेप्युटेशन पर काम कर रहे आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत को केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पंत को यह जिम्मेदारी विभाग की प्रमुख शासन सचिव वी. विद्यावती के अवकाश पर रहने के दौरान दी गई है। आदेश के अनुसार, वे 12 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

1991 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी सुधांश पंत राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वे जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक राजस्थान के मुख्य सचिव रहे। इसके बाद उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। दिसंबर 2025 से वे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति
रूस में पाकिस्तान के राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने कहा कि इस्लामाबाद 2027 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा...
नाबालिग को धमकाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी-दिल्ली पुलिस से मांगा कार्रवाई और सुरक्षा का पूरा ब्योरा
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान
परिवहन विभाग का आदेश, रामदेवरा मेले में आने वाले यात्री वाहनों को टैक्स में छूट
भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल
केन्या में एमपॉक्स से 19 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,298 हुई
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें : मुख्य सचिव