IFMS 3.0 में सर्विस डिटेल अपडेट नहीं तो अटकेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया
वित्त विभाग राजस्थान ने IFMS 3.0 पर कर्मचारियों की सर्विस डिटेल्स अपडेट व सत्यापन के सख्त निर्देश। विभाग ने चेतावनी दी है कि जानकारी अपडेट नहीं होने पर मार्च 2026 (देय अप्रैल) का वेतन बिल नहीं बनेगा। सभी DDO को जल्द प्रक्रिया पूरी कर वेतन आहरण में बाधा रोकने के निर्देश दिए।
जयपुर। वित्त विभाग ने IFMS 3.0 पोर्टल पर कर्मचारियों की सर्विस डिटेल्स को अपडेट और सत्यापित करने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।
विभाग के अनुसार IFMS 3.0 में वेतन, भत्तों और अन्य भुगतान सिस्टम आधारित नियमों के अनुसार किए जाते हैं। इसके लिए कर्मचारियों की पूरी सर्विस जानकारी जैसे सर्विस कैटेगरी, सब-सर्विस कैटेगरी और पदनाम आदि का सही और अपडेट होना जरूरी है।
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों की सर्विस डिटेल्स अपडेट नहीं होंगी, उनका मार्च 2026 (देय अप्रैल 2026) का वेतन बिल नहीं बन सकेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित DDO की होगी।
विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की जानकारी का जल्द से जल्द सत्यापन और अद्यतन सुनिश्चित करें, ताकि वेतन आहरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 2 फरवरी 2026 को जारी परिपत्र के जरिए यह निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब फिर से सख्ती बरतते हुए इसे तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comment List