रसोई गैस की ई-केवाईसी नहीं तो आज से सब्सिडी नहीं मिलेगी, जानें पूरा मामला 

योजनाओं में गैस पर करीब 200-300 रूपए की सब्सिडी  

रसोई गैस की ई-केवाईसी नहीं तो आज से सब्सिडी नहीं मिलेगी, जानें पूरा मामला 
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई केवाईसी कराने का बुधवार को आखिरी दिन था। ई केवाईसी लंबित रहने पर गुरूवार से नियमित खुदरा बिक्री मूल्य पर मिलने वाली अनुदानित घरेलू गैस भराई नहीं हो सकेगी।

जयपुर। घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई केवाईसी कराने का बुधवार को आखिरी दिन था। ई केवाईसी लंबित रहने पर गुरूवार से नियमित खुदरा बिक्री मूल्य पर मिलने वाली अनुदानित घरेलू गैस भराई नहीं हो सकेगी। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने उपभोक्ताओं से समय रहते ई केवाईसी करवाई थी। अब बिना ई केवाईसी पर जरूरत पड़ने पर बिना अनुदान के बाजार मूल्य पर गैस सिलेंडर मिलेगा।  ई-केवाईसी लंबित कनेक्शनों में मृत उपभोक्ताओं के नाम दर्ज कनेक्शन, दूसरे शहरों में स्थानांतरित हो चुके परिवार और मोबाइल अंक तथा आधार के अभिलेखों में गड़बड़ी बड़ी चुनौती है।

ऐसे मामलों में केवल ई केवाईसी ही नहीं बल्कि रसोई गैस कनेक्शन का अभिलेख भी अपडेट कराना जरूरी किया गया था। परिवार के किसी दूसरे सदस्य के नाम कनेक्शन स्थानांतरित कराने का विकल्प भी रखा गया था। उपभोक्ता गैस कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल , गैस एजेंसी अथवा गैस पहुंचाने वाले कर्मचारी के माध्यम से ई केवाईसी हुई थी। विभिन्न योजनाओं में गैस पर करीब 200-300 रूपए की सब्सिडी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

62 साल की हुई राजस्थान रोडवेज : 421 बसों से 3550 तक पहुंचा सफर, अब फिर पटरी पर लौटने की कोशिश 62 साल की हुई राजस्थान रोडवेज : 421 बसों से 3550 तक पहुंचा सफर, अब फिर पटरी पर लौटने की कोशिश
राजस्थान रोडवेज ने 1 अक्टूबर 1964 को 421 बसों, 8 डिपो और 2347 कर्मचारियों के साथ सफर शुरू किया था।...
अशोक विहार योजना में बनेगा 33 केवी का नया सब-स्टेशन, झोटवाड़ा-निवारू रोड़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
बांदीकुई में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत डिस्कॉम के एईएन और लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
रसोई गैस की ई-केवाईसी नहीं तो आज से सब्सिडी नहीं मिलेगी, जानें पूरा मामला 
रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता