महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए तो राज्य जैविक खेती में कर सकता है विकास : डॉ. अतुल गुप्ता

किसानों का उत्साहवर्धन किया

महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए तो राज्य जैविक खेती में कर सकता है विकास : डॉ. अतुल गुप्ता
राजस्थान महिला किसान संवाद समारोह-2026 में कृषि में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर। वैदिक औषधीय पादप केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, बाजार और वित्तीय सहयोग मिलने पर महिला किसान आत्मनिर्भर बनेंगी।

जयपुर। महिलाएं अब केवल परिवार और समाज की धुरी ही नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र में  सफ लता के नए झंडे गाड़ रही हैं। परंपरागत खेती को आधुनिक सोच, जैविक तकनीकों और नवाचारों से जोड़ते हुए वे आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। कुछ ऐसे ही विचार शनिवार को अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद और ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ  इंडिया की ओर से शनिवार को टोंक रोड स्थित वैदिक औषधीय पादप केन्द्र में राजस्थान महिला किसान संवाद समारोह-2026 में उभर कर सामने आए।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सतीश शर्मा,  विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रांत मंत्री सुनीता शर्मा ने महिला किसानों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अन्तरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि यदि महिला किसानों को प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक, बाजार और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए तो राजस्थान देश में जैविक खेती का अग्रणी राज्य बन सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई