मरीजों के लिए फिर परेशानी बना आईएचएमएस सर्वर, एक घंटे तक रहा डाउन

मरीजों और स्टाफ दोनों को असुविधा

मरीजों के लिए फिर परेशानी बना आईएचएमएस सर्वर, एक घंटे तक रहा डाउन

सवाई मान सिंह अस्पताल में बुधवार को एक बार फिर सर्वर डाउन हो जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह करीब 12 बजे अस्पताल की ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली ठप पड़ गई, जिससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में बुधवार को एक बार फिर सर्वर डाउन हो जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह करीब 12 बजे अस्पताल की ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली ठप पड़ गई, जिससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े मरीज और उनके परिजन घंटों इंतजार करते रहे। सर्वर ठप होने का असर जांच सेवाओं पर भी पड़ा। लैब टेस्ट, एक्स-रे और अन्य जांचों की ऑनलाइन एंट्री नहीं हो सकी, जिससे रिपोर्ट जारी करने में देरी हुई।

कई विभागों में डॉक्टरों को मैनुअल पर्चियां बनाकर काम चलाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तकनीकी टीम को समस्या दूर करने के लिए लगा दिया गया है और जल्द ही सर्वर बहाल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सर्वर संबंधी दिक्कतें बार-बार सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड
अप्रैल का मौसम बदला नजर आ रहा। जेट स्ट्रीम के नीचे खिसकने और लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान...
ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट
अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला : 'बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम करने का लगाया आरोप, बोले-यह देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाले “अनरजिस्टर्ड गिरोह” 
व्यापार स्तमहासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, बाजारों की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा
बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचाव के बताए उपाय
न्यूरोसर्जन डॉ. अचल शर्मा का वीआरएस मंजूर, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
सरकारी आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक : अब राजकीय भवनों में ही होंगे कार्यक्रम, अनावश्यक खर्चों पर लगेगा ब्रेक