बैक टू बैक कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहे अवैध हुक्का बार : नोटिस के बाद भी पिला रहे थे हुक्का, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

पहले नोटिस, फिर छापा

बैक टू बैक कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहे अवैध हुक्का बार : नोटिस के बाद भी पिला रहे थे हुक्का, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार
ओके प्लस टावर की दसवीं मंजिल पर चल रहे ब्रोसिलियस रेस्टोरेंट एंड बार में पुलिस ने हुक्का पार्टी पकड़ी। मौके से 23 हुक्के, चिलम और फ्लेवर पैकेट बरामद हुए। हुक्का पीते मिले 9 लोगों के चालान किए, जबकि मैनेजर सूरज सहित चार गिरफ्तार हुए। इस प्रतिष्ठान पर चालू साल में पांच मामले दर्ज हो चुके हैं।

जयपुर। अजमेर रोड स्थित ओके प्लस टावर की दसवीं मंजिल पर संचालित ब्रोसिलियस रेस्टोरेंट एंड बार में अवैध रूप से हुक्का पिलाने पर विधायकपुरी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से हुक्का पीते मिले 8 पुरुषों और एक महिला का कोटपा एक्ट में चालान किया। साथ ही 23 हुक्के, 23 चिलम, 23 रबर पाइप और 20 पैकेट हुक्का फ्लेवर बरामद किए। बार मैनेजर सूरज सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा और एसीपी डॉ. पूनम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। थानाधिकारी महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार, संचालकों को पहले भी नोटिस देकर प्रतिबंधित गतिविधियां रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हुक्का पिलाया जा रहा था। नगर निगम से लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। चालू वर्ष में इस प्रतिष्ठान के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

Tags: bar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी सर्वे से मायावती को किस बात का डर? समर्थकों को खतरे से किया आगाह फर्जी सर्वे से मायावती को किस बात का डर? समर्थकों को खतरे से किया आगाह
बसपा प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को कमजोर दिखाने वाले कथित फर्जी सर्वे और सोशल मीडिया...
कोटा एक्सप्रेसवे हादसे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार के निर्देश 
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और सोना टूटा, जानें क्या है भाव 
जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 21 साइबर ठग गिरफ्तार, 18.60 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा
भारत के लोगों के दिलों से कैसे मिटाएंगे इंदिरा गांधी का नाम? कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने पर बोले सतीशन
दशहरे मैदान में खड़े हुए दशानन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले : 100 टन की क्रेन से खड़ा किया 105 फीट ऊंचा रावण, सुबह 7 बजे पूरा हुआ काम
कोटा राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 की तैयारियों का महापौर अनसूईया गोस्वामी और आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने किया निरीक्षण